24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजसमंद में कोहरे का आज कहर है। हर तरफ कोहरा छाया हुआ है। ऐसे मे ंहाईवे पर यातायात भी रेंग रेंग कर चल रहा है। वाहनों की हैडलाइट जलाते हुए राहगीर सफर तय कर रहे है। कम विजिबलिटी से परेशानी हो रही हैं आज एक कार डिवाइडर से टकरा गई। कार चालक बाल बाल बच गया। क्रेन की सहायता से कार को हटाया गया।ा कुंवारिया थाने में यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार के एक तरफ के पहिये टूट कर गाड़ी से ही अलग हो गए। चालक बाल-बाल बच गया जबकि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा कल रात को करीब 2 बजे भीलवाड़ा राजसमंद फोर लेन पर हुआ।कुंवारिया रेलवे स्टेशन ब्रिज पर एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार भावा गांव का चालक पप्पूलाल बाल बाल बच गया। कार को वह भीलवाड़ा की ओर लकर जा रहा था। कोहरे के कारण उसे डिवाइडर नहीं दिखा व उससे टकरा गया। स्पीड तेज थी कि लेफ्ट साइड के आगे पीछे के दोनों पहिये ही टूट कर बाहर निकल गए। सुबह रूपाखेड़ा टोल नाके से क्रेन बुलाई गई जिसने कार को हटाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गंगा मंदिर पुष्कर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कांसोटिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,गुदड़मल संगठन मंत्री बने क्या था ऑपरेशन मद गवैया? चखना लेने कौन बाहर आया और पकड़ा गया मास्टर माइंड?? एक तस्कर उप प्रधान का जेठ!