24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। मई का महीना लगते ही कुछ बदलाव हुए हैं। जेब पर भार भी बढ गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 20 रुपए तक सस्ता हो गया है। यह सिलेण्डर 19 किलो गैस की क्षमता वाला होता है। इसी प्रकार हवाई यात्रा में काम में आने वाले इंर्ंधन के दाम बढ़ गए हैं जिससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा। कुछ बैंकों ने सेविंग और क्रेडिट कार्ड अकाउंट्स के नियम भी बदले हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम आज सुबह 20 रुपए तक घटा दिए गए। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1717.50 रुपए से 19 रुपए कम हो कर 1698.50 का हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईसीसी बैंक की ओर से सेविंग अकाउंट के डेबिट कार्ड से जुड़े नियम बदले गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में डेबिट कार्ड के लिए एक साल के 99 रुपए और शहरी क्षेत्र में 200 रुपए की फीस देनी होगी। 25 पेज की चेक बुक के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी, लेकिन उसके बाद के प्रति पेज चेकबुक के लिए 4 रुपए चार्ज लगेंगे। आईएमपीएस ट्रांजैक्शन अमाउंट चार्ज 2.50 रुपए से लेकर 15 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन तक तय किया गया है। यस बैंक में मिनिमम बैलेंस के नियमों में बदलाव हो गया है। सेविंग्स अकाउंट के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस मेंटेन न करने पर लगने वाले चार्जेस में बदलाव किया है। यस बैंक के प्रो मैक्स सेविंग अकाउंट्स के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस 50 हजार रुपए न मेंटेन करने पर 1,000 रुपए तक की चपत लगेगी। प्रो प्लस व अन्य कुछ श्रेणियों के खातों में मिनिमम एवरेज बैलेंस मेंटेन न करने पर 750 रुपए वसूल किए जाएंगे। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में यूटिलिटी बिलों के लिए क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की राशि 20,000 रुपए से अधिक होने पर एक प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त लगाएगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.