24 न्यूज अपडेट. उदयपुरं। उदयपुर के किन्नर दो धड़ों में बंट गए हैं। गादी पति कल्लीबाई की मृत्यु के बाद उत्तराधिकार की जंग शुरू हो गई है। एक धड़ा पायल किन्नर का है तो दूसरा भंवरीबाई का। दोनों में अब सीधे-सीधे जंग की नौबत आ गई है। आज दोनों पक्षों ने एसपी को ज्ञापन देकर एक दूसरे पर कई संगीन आरोप लगाए और एक दूसरे से खुद को जान का खतरा बताया। पायल किन्नर ने कहा कि वो जोधपुर समाज का आदेश लेकर आई है जिसमें आधा शहर उसके व आधा भंवरीबाई के नाम पर है। जबकि भंवरीबाई का कहना है कि वे ही मेवाड़ की असली गादीपति हैं। आज भंवरीबाई के पक्ष ने सर्व किन्नर समाज के बैनर तले जिला कलक्ट्रेट उदयपुर पर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन भी किया। किन्नरों ने नारेबाजी करते हुए पायल किन्नर को गिरफ्तार करने की मांग की। किन्नरों ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि उदयपुर में स्वर्गीय कल्लीबाई की उतराधिकारी भवंरीबाई किन्नर है। कुछ साल से किन्नर पायल ने कुछ अपराधियों के साथ मिल कर खुद को उदयपुर शहर की गादीपति बनने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भवंरी बाई को धमकाया जा रहा है। पायल भवंरीबाई की हत्या करवाकर उदयपुर शहर की किन्नरों की गादी हथियाना चाहती है। मुखिया बनने के लिये पायल ने कई अपराधियों की मदद लेना शुरू कर दिया है जो दिन रात वर्तमान गादीपति की रेकी कर रहे हैं। भवरीबाई की हत्या करने के लिये सपाम, पुष्कर जाट, राहुल गुर्जर व धीरज गुर्जर व अपराधियों को लगाया है। ये हथियारां से लैस होकर घूम रहे है।। इसकी रिपोर्ट जुलाई में ही सूरजपोल थाने में दर्ज करवाई मगर कार्रवाई नहीं की गई। कल 29 नवंबर को भवंरी बाई पर जान से मारने की नियत से पायल व सद्दाम ने साथियों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया व तोड़फोड़ कर दी। यह घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एक दिन पहले भी हमला किया था। किन्नरों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया।इधर पायल किन्नर का कहना है कि उनके पास जोधपुर समाज की ओर से जारी किया गया अधिकृतपत्र है जिसमें लिखा है कि उदयुपर शहर की गादी पर आधा-आधा अधिकार उनका और भंवरीबाई का होगा। उन्होने भंवरीबाई पर उन्हें बार बार परेशान करने, हमला करवाने का आरोप लगाया व चेतावनी दी कि अगर यही सब जारी रहा तो अनहोनी हो सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पासपोर्ट सेवा केंद्र, उदयपुर को पूर्ण पासपोर्ट सेवा केंद्र में उन्नत करने तथा सुविधाएं बढाने को लेकर चल रहा है परामर्श उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए सिनियर नर्सिंग आंफिसर चेतना भटनागर का सम्मान