24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि हड़ताल के बीच आखिर उदयपुर शहर में कहां पर पेट्रोल पम्प खुले हैं तो यह खबर आपके लिए है। उदयपुर शहर में आज सुबह से हडताल के चलते पेट्रोल पम्प बंद हैं लेकिन शहर से बाहर हाईवे पर वे सभी पेट्रोल पम्प खुले हुए हैं जो कंपनियां सीधे ही चलती हैं। प्रतापनगर से आगे बीपीसीएल, एचपीसीएल, जिओ सहित अन्य पम्प खुले हुए हैं क्योंकि ये सभी पम्प डीलर्स की बजाय सीधे कंपनियों के अंडर में आते हैं। इसके अलावा जिले के सभी पेट्रोल पम्प बंद हैं। हड़ताल का आज उदयपुर शहर और जिले में व्यापक असर देखा जा रहा है। कई लोग पेट्रोल खत्म होने से रास्ते में ही अटक गए। पम्प पर पहुंचे मगर बहुत अनुनय विनय के बाद भी पेट्रोल नहीं मिला। हालांकि एसोसिएशन ने सभी आपात सेवाओं को हडताल से मुक्त रखा है। बताया जा रहा है कि केवल उदयपुर में ही 6 करोड़ का नुकसान हुआ है। जहां तक हडताल के खत्म होने का प्रश्न है तो बताया जा रहा है कि कल तक इसकी संभावना कम है क्योंकि आज जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा व्यस्त हैं व उनकी मुलाकात अब तक डीलर्स एसोसिएशन से नहीं हुई है। कई कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने की वजह से सीएम व्यस्त हैं,ऐसे में कल जो जयपुर में मौन रैली निकाली जाएगी उसके बाद कोई बात बन सकती है। याने कि शाम तक सरकारी स्तर पर कोई प्रयास नहीं हुआ तो कल भी हड़ताल का चलना तय है। इधर, सूचना मिली है कि चित्तौडगढ में आज पेट्रोल पम्प मालिकों ने चार घंटे का बंद रखा और सुबह 10 बजे पम्प खोल दिए। इसका कारण ये बताया जा रहा है कि चित्तौड़गढ़ एमपी की सीमा पर है और एमपी व चित्तौड़ में पेट्रोल के दामों में खास अंतर नहीं है।
डीलर्स याद दिला रहे मोदी की गारंटी
उदयपुर में हुई चुनावी सभा में पीएम नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों पर आक्रोष जताते हुए कहा था कि हमारी सरकार आते ही पुनर्विचार करेगी। डीलर्स हडताल के दौरान यही पक्ष रख रहे हैं कि हम तो केवल मोदीजी की गारंटी याद दिला रहे हैं। तीन महीने होने को आए हैं, पेट्रोल की कीमतें आखिर भाजपा सरकार क्यों नहीं घटा रही है। इधर, इस मुद्दे पर आमजन भी सवाल उठा रहा है कि चुनावी घोषणा पत्र में शामिल मुद्दे को लागू करने में भाजपा सरकार को आखिर क्या दिक्कत हो रही है। वह भी तब जब कीमतें घटा कर उसका लाभ लोकसभा चुनाव में ले सकती है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading