24 News Update उदयपुर। पारंपरिक मार्शल आर्ट थांग-था में मेवाड़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। उदयपुर के युवा खिलाड़ी यश गमेती ने मणिपुर की राजधानी इम्फाल स्थित मणिपुर विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-था प्रतियोगिता 2026 में -46 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह उदयपुर के लिए इस खेल में पहला स्वर्ण पदक है।6 से 9 अप्रैल तक चले राष्ट्रीय आयोजन में यश ने महाराणा भूपाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार तकनीक और संतुलन का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि यह उनका पहला इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट था और पहले ही प्रयास में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर खुद को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर लिया। यश गमेती की इस उपलब्धि को केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उदयपुर में उभरते मार्शल आर्ट्स कल्चर की बड़ी पहचान के रूप में देखा जा रहा है। थांग-था जैसे पारंपरिक और तकनीकी खेल में सफलता हासिल करना आसान नहीं होता, जिसमें शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक एकाग्रता भी अहम भूमिका निभाती है। यश, द ज़ील मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट के प्रशिक्षु हैं, जहां उन्होंने लगातार अभ्यास और अनुशासन के जरिए अपनी क्षमता को निखारा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेड़ से गिरकर महिला की मौत, करंट लगने के बाद नाले में गिरी सब्र का बांध टूटा, कटारिया के जवाब में जोशी का सियासी बम फटा, विधायकों की 20 लाख की यात्रा, टिकट की साजिश पर ऐसे—ऐसे खुलासे, पढ़कर आप रह जाएंगे हैरान!!! आरोपों के बवंडर, जोशी ने खोली पूरी फाइल!!!