Site icon 24 News Update

वंडर सीमेंट में शुरू हुआ ‘वंडर क्रिकेट मेनिया सीजन-4’

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर.के. नगर, निम्बाहेड़ा में तीन दिवसीय ‘वंडर क्रिकेट मेनिया सीजन-4’ का शुभारंभ शुक्रवार को कंपनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा किया गया। टूर्नामेंट में वंडर सीमेंट के विभिन्न विभागों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। सभी विभागाध्यक्ष अपनी-अपनी टीमों के साथ मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। इस अवसर पर नितिन जैन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में सभी खिलाड़ी समान होते हैं और खेल भावना से खेलना ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्पक्षता और टीम भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) अमित मेहता भी उपस्थित रहे। 27 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को कंपनी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर कंपनी के कार्मिकों एवं आर.के. नगर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Exit mobile version