24 News update उदयपुर। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान की ओर से खचाखच भरे टाउनहॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर आज महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम आयोजित सांस्कृतिक नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में जैन समाज की महासतियां के जीवन चरित्र को दर्शाया गया। जिसमें सभी प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस प्रतियोगिता में समाज की सभी महिला मंडलों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं कोनारी गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। महिला विंग की संयोजिका श्रीमती अंजना गंगवाल,मंजू गदावत, ज्योत्सना जैन,अर्चना चित्तौड़ा, कविता सापढ़िया, ऊषा कुणावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में .समाज के विभिन्न महिला संगठनों भक्ति महिला मंच ’(सती राजिमती ) नेमीनाथ की पत्नी, दिगम्बर जैन महिता महासमिति संभाग(मेनासती),पारसनाथ महिला मंच(निलांजना का नृत्य),महावीर चौत्यालय(’महासती चंदन बाला’),शांतिनाथ मंदिर महिला संगठन कांच मंदिर’(माता के 16सपने),आकांक्षा ग्रुप(सती अंनगसरा),कुंथू महिला मंच,(महा सती चेलना), पुण्योदय ग्रुप (सती अनतमति’),सर्वव्याशा श्री दसा हुमड महिला परिषद ’(सती सीता),जैन जागृति महिला मंच ’(सोमा सती),संयम महिला मंच(सती सुभद्रा),बीसा नरसिंहपुरा युवा संस्थान 3,4,5 ,’(सती’ मनोवती),आदिनाथ महिला मंडल केशव नगर( ब्राह्मी सुंदरी)’श्री दिगंबर जैन चित्तौड़ा महिला मंडल ’(माता मरु देवी के प्रथमेश) ने भाग लेकर नाट्य प्रस्तुतियां दी। समारोह में उपरोक्त कार्यक्रम की समारोह की गौरव श्रीमती तारिका पाटनी, विशिष्ट अतिथि डॉ.ज्योति जैन, रतन देवी नावडिया, डॉ.ज्योत्सना जैन, सरोज सोनी मंजू गदावत ने समाज की महिला विभूतियों तारीका पाटनी को समाज गौरव,डॉ.सीमा गांधी, डॉ.मंजु जैन, बाल ब्र.वीणा दीदी बिगुल, श्रीमती किरण महेंद्र कुमार मलावत व डिम्पल हेमेन्द्र हण्डावत को पगड़ी परना पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर नारी गौरव अलंकरण से सम्मानित किया।संस्थान के संरक्षक पारस सिंघवी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि समाज ने भव्य रूप से प्रथमेश तीर्थंकर के रूप में आदिनाथ भगवान की जयंती मनाने का निर्णय लिया और आज यह समारोह पूरे उत्साह के साथ सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा मनाया जा रहा है। संस्थान अध्यक्ष निर्मल मालवी ने कार्यक्रम की भूमिका एवं 12 मार्च को आयोजित किये जाने वाले भगवान आदिनाथ जयंती के भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्याध्यक्ष शान्तिलाल गांगावत ने संस्थान का परिचय देते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षो से आदिनाथ भगवान की जयंती भव्य रूप से मनाता आ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। महामंत्री राजेश देवड़ा ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं से समाज को अवगत कराया।कार्यक्रम संचालिका ने सभी अतिथियों का परिचय दिया। प्रारम्भ में मंगलाचरण श्रीमती निकिता शाह ने प्रस्तुत की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान से सम्मानित हुआ राहडा फाउंडेशन, गोकाष्ठ अभियान की सराहना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उदयपुर संभागीय आयुक्त का अभिनंदन महिला खिलाड़ियों को दिया आत्मविश्वास और समर्पण का संदेश