Site icon 24 News Update

चित्रकूट नगर में महिलाओं ने खेली रंगों की होली, झंकार मोगरा बनीं ‘होली क्वीन’

Advertisements

24 News Update उदयपुर। होली के आगमन की खुशियां इस बार चित्रकूट नगर स्थित महिला समाज परिसर में विशेष उत्साह के साथ दिखाई दीं, जहां महिला समाज सोसाइटी की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। रंगों और अपनत्व से भरे इस आयोजन में महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और आपसी स्नेह के साथ पर्व का आनंद लिया। समारोह में मनोरंजन के लिए होली हाउजी का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं ने पूरे जोश के साथ भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होली क्वीन चयन रहा, जिसमें झंकार देवी मोगरा को विजेता घोषित किया गया। उन्हें ताज पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में अलग ही रंग घोल दिया। महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर मनभावन प्रस्तुतियां दीं। “होली आई फगनियां रंगा दे दिए रसिया…” और “मेरो मंगेतर घड़िया वान लो…” जैसे गीतों पर पूरा परिसर झूम उठा और माहौल पूरी तरह फागुनी रंगों में रंग गया। सोसाइटी की अध्यक्ष माया कुम्भट के साथ शारदा तलेसरा, पूर्णकला सुराणा, शकुंतला घोष, साधना नागर, मीनू कुम्भट, वीना गौड़, उषा अग्रवाल, सुंदरी छितवानी सहित कई सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर होली पर्व को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।

Exit mobile version