24 News Update उदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र के तिरोल गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। बकरियों के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ते समय करंट लगने के बाद महिला नीचे गिर गई और पास के नाले में डूबने से उसकी जान चली गई। पुलिस के अनुसार, तिरोल निवासी चेतन सिंह ने रिपोर्ट दी कि उनकी माताजी चम्पाबाई (पत्नी प्रताप सिंह) 9 अप्रैल को सुबह करीब 9:15 बजे बकरियों के लिए पत्तियां लेने गई थीं। इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर डालियां काट रही थीं, तभी कटकर गिर रही एक टहनी पास से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। इससे महिला को करंट का झटका लगा और वह संतुलन खोकर नीचे गिर गई। बताया गया कि पेड़ के पास ही एनीकट नाले में पानी भरा हुआ था, जिसमें गिरने के कारण महिला डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने और पानी में डूबने से मौत होना सामने आया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरसीसी बॉक्स डालने के काम से प्रभावित होगी जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा यश गमेती ने थांग-था में उदयपुर ने पहली बार जीता स्वर्ण