24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख). वंडर सीमेंट लि. निम्बाहेड़ा के नींव इनिशिएटिव के तहत आज दिनांक 03.02.2026 को माननीय विधायक श्रीमान श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा के अनुसार कम्पनी के यूनिट हेड श्रीमान नितिन जैन द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समसा, चित्तौड़गढ़ श्री प्रमोद दशोरा, सी.बी.ई.ओ. निम्बाहेड़ा श्री अरविन्द मुन्दडा, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोरिया श्री नारायणलाल रावत, प्राचार्य राजकीय संस्कृत विद्यालय कारुण्डा श्री हरी मोहन को विद्यालयों में निर्माण कार्य संपादित करवाने हेतु वंडर सीमेंट द्वारा जन सहयोग राशि 42 लाख 81 हजार 200 सौ रुपये के चेक हस्तांतरित किये गये।
इस अवसर पर श्री जैन ने बताया कि वंडर सीमेंट लि. द्वारा राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक निर्माण कार्यों को संपादित करवाने के लिये जन सहयोग राशि का सहयोग किया गया है, जिससे विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, बालिका शौचालय इकाई सहित आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होंगे। वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र में निम्बाहेड़ा ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के उन्नयन हेतु शिक्षा विभाग को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लेब, विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट, विद्युतीकरण, सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना, खेल मैदानों का विकास, पौधारोपण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।
राजकीय विद्यालयों को मिले इस अमूल्य सहयोग के लिये मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, चिŸाड़गढ़ श्री दशोरा ने शिक्षा विभाग की ओर से कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन के लिये वंडर सीमेंट लि. द्वारा किये गये सहयोग एवं तत्परता से पुरे क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का स्वरुप बदल रहा है, साथ ही विद्यालयों मे नामांकन में वृद्धि हुई है। चेक हस्तांतरण के दौरान शिक्षा विभाग चिŸाड़गढ़ से श्री रनजीत सिंह, श्री तुलसीराम प्रजापत, राजकीय विद्यालय ढोरिया से श्री सुखराम शर्मा तथा संस्कृत विद्यालय कारुण्डा से श्रीमती निर्मला बंबोरिया भी उपस्थित थे।
वंडर सीमेंट द्वारा 43 लाख के सहयोग सेजिले के 2 राजकीय विद्यालयों में होंगे 1.70 करोड़ के निर्माण कार्य राजकीय विद्यालयों का उन्नयन हमारी प्राथमिकता – श्री नितिन जैन

Advertisements
