Site icon 24 News Update

गरबा करवाने पर पति की जान लेने वाली पत्नी गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, बालोतरा। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाकर वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं नीरज शर्मा आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के सुपरविजन मे दुर्गाराम उनि. थानाधिकारी सिवाना के नेतृत्व में हत्या के प्रकरण में मृतक की पत्नि आरोपिया मोकली देवी उर्फ मोकी को गिरफ्तार करने व नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लेने में सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः- दिनांक 12.10.2025 को प्रार्थी खंगाराम ने उपस्थित थाना होकर इस मजमून की रिपोर्ट पेश की कि मेरे पिता के घर में मेरी माँ मोकीदेवी व छोटे भाई ने मेरे पिता के मना करने पर भी गरबा कार्यक्रम करवाया। गरबा कार्यक्रम नहीं करवाने की बात को लेकर मेरी माँ व मेरा भाई मेरे पिता से नाराज थे। गरबा समाप्ति के बाद मेरे पिता अपने घर में आए तब मेरी मां व मेरा भाई मेरे पिताजी से झगड़ा करने लगे तथा मारपीट की जिससे गंभीर चोट आने से अस्पताल में भर्ती करवाया है। वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस थाना सिवाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।


कार्यवाही पुलिसः- प्रकरण में ईलाज के दौरान मजरूब कुंबाराम की मृत्यु हो गई। जिस पर दौराने अनुसंधान मृतक की पत्नि हत्यारोपी मोकली देवी उर्फ मोकी को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिस पर जुर्म करना स्वीकार करने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया। बाद पूछताछ अनुसंधान के नाबालिग को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भिजवाया गया। आरोपिया मोकली देवी उर्फ मोकी को बाद पूछताछ अनुसंधान के माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
गिरफ्तार मुलजिमः-
01.मोकलीदेवी उर्फ मोकी देवी पत्नी कुंबाराम जाति मेगवाल निवासी खालसों का वास, सिवाना, पुलिस थाना सिवाना।
पुलिस टीमः-
01.श्री दुर्गाराम उनि. थानाधिकारी सिवाना,
02.श्री चेलसिंह हैड कानि. 21 थाना सिवाना,
03.श्री अशोक कुमार कानि. 315 थाना सिवाना,
04.श्री ओमप्रकाश कानि. 348 थाना सिवाना,
05.श्री ललित मोहन कानि. 259 थाना सिवाना,
06.श्री नगाराम कानि. 390 थाना सिवाना,
07.श्रीमती विमला म.कानि. 151 थाना सिवाना।

Exit mobile version