मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में चल रहे है निरंतर धार्मिक प्रवचन24 News Update उदयपुर। मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में जैनाचार्य श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर महाराज की निश्रा में बड़े हर्षोल्लास के साथ चातुर्मासिक आराधना चल रही है।श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि शुक्रवार को मालदास स्ट्रीट के नूतन आराधना भवन में जैनाचार्य श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने प्रवचन देते हुए कहा कहा कि जगत् के सभी जीव सुख चाहते है और दु:ख से दूर भागते है परंतु जीवन में सुख दु:ख की प्राप्ति होने के पीछे प्रकृति का अटल नियम है-आप जो जीवों को देते हैं, वहीं बदले में आपको प्राप्त होता है। किसान अपनी जमीन में जो बोता है, वही फसल के रूप में हजारों गुना प्राप्त होता है। आम बोने पर आम, गेहूं बोने पर गेहूं और बबूल बोने पर बबूल के कांटों की ही प्राप्ति होती है। ऐसा कभी हुआ नहीं है और होता नहीं है कि किसी के बबुल बोने पर उसे आम प्राप्त हो अथवा आम बोने पर बबूल के कांटे प्राप्त हुए हो।उसी तरह जीवन में यदि हमने अन्य जीवों को सुख-शांति और प्रसन्नता देते है तो अपने जीवन में खुशहाली हो सकती है। और यदि अन्य जीवों को दुख, तकलीफें और अशाता देते है तो अपने जीवन में भी दु:ख ही दुख होता है। जिसने दूसरों को दुख दिया हो उसके जीवन में कदाच वर्तमान में थोड़ा बहुत सूख और सुख देने वाले के जीवन में थोडा बहुत दु:ख दिखता हो तो पूर्व जन्म के कर्मों का फल हो सकता है, जो कुछ काल के बाद बदलते देर नहीं लगती है। कुदरत के आगे किसी का नहीं चलता है। कदाचित् कुदरत के यहां देर हो सकती है, परंतु अंधेर कभी नहीं होती।दुनिया के सभी धर्मों में भले ही अनेक मतभेद हो, फिर भी सभी धर्मों में एक सिद्धांत अटल है कि जिसने अन्य के साथ जैसा व्यवहार किया हो,उसे कालान्तर में वैसा ही फल अवश्य प्राप्त होगा। यदि हमें अन्य के जीवन में होने वाली दुख और पीड़ा को देखकर उसे दूर करने की इच्छा होती हो, उसके दु:ख में हमदर्दी और करुणा भाव पैदा होता हो तो हमें सुख पाने से कोई नही रोक सकता और यदि अन्य के दुख दर्द को देखकर आनंद होता हो, तो उस दुख से हमें कोई बचा नहीं सकता है।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया, अध्यक्ष डॉ.शैलेन्द्र हिरण, गौतम मुर्डिया, अभिषेक हुम्मड, जसवंत सिंह सुराणा, भोपाल सिंह सिंघवी, हेमंत सिंघवी, प्रवीण हुम्मड सहित कई श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ज्ञान गंगा महोत्सव : 20 जुलाई से 15 अगस्त तक धर्म, संस्कृति और राष्ट्र जागरण का महाकुंभ, राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज की वाणी से गुंजेगा उदयपुर, 27 दिनों तक चलेगी भव्य प्रवचन श्रृंखला डांगियों का गुडा को अंडरपास से जोडने के लिए सर्विस रोड का निर्माण, सांसद डॉ रावत की मांग पर केंद्रीय मंत्री गडकरी का जवाब