24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख) कृष्णभक्ति की अद्वितीय प्रतीक एवं श्रद्धा की मिसाल मां कर्मा बाई की जयंती के पावन अवसर पर नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी घाणावार तेली (साहू) समाज द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास, भक्ति और परंपरा के संगम से सजी यह शोभायात्रा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा का शुभारंभ पेच तलाई स्थित श्री चारभुजा नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट नोहरे से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए भक्ति गीतों के साथ चल रही थीं, वहीं विभिन्न धार्मिक झांकियां और बैंड-बाजों ने वातावरण को भक्तिमय बना
दिया। शोभायात्रा के मोती बाजार सब्जी मंडी चौराहे से गुजरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
इस अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता, मनोहर चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, जगदीश माली, पुष्कर सोनी, नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा, नगर मंत्री रतन वैष्णव, कैलाश सेन, भाजयुमो नगर मंत्री हितेश जोशी, पूर्व पार्षद श्यामसुंदर मूंदड़ा, मयंक अग्रवाल, अशोक मालवीय, गणपत गवारिया, पूर्व नगर मंत्री मुकेश बम, दिलीप मोदी, भरत सोलंकी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर भगवान श्री चारभुजा नाथ एवं मां कर्मा बाई को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सम्पूर्ण आयोजन श्रद्धा, अनुशासन एवं सामाजिक एकता का प्रतीक रहा, जिसमें समाजजनों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading