24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी) सहस्त्र औदीच्य समाज जिला डूंगरपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हितेश रावल के प्रथम बार सरोदा आगमन पर समाजजनों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान वागड़ के बेणेश्वर धाम में समाज भवन निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. हितेश रावल ने समाजजनों से अधिक से अधिक सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज भवन निर्माण से सामाजिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे तथा सभी ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरोदा समाज के अध्यक्ष जगदीश मेहता, पूर्व अध्यक्ष विद्याशंकर पाठक, अनिल व्यास, अरविंद रावल, निर्मल पाठक, हेमेंद्र आचार्य एवं नरेंद्र पाठक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस पर लॉर्ड कृष्णा विद्यालय में भव्य आयोजन