होली के बाद पलटी मारेगा 3 राशि वालों का भाग्‍य, अचानक मिलेगी बड़ी सक्‍सेस, बेतहाशा पैसा

इस समय न्‍याय के देवता शनि अस्‍त हैं और 8 अप्रैल को शनि उदित होंगे. इस बीच होली के बाद शनि गोचर भी करेंगे. शनि की स्थिति में ये बदलाव 3 राशियों के लिए अच्‍छे रहने वाले हैं

ये है वो तीन किस्मत वाली राशि

ये है वो तीन किस्मत वाली राशि

1. वृष राशि

मकर राशि

कुंभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए तो यह शनि गोचर बेहद शुभ रहने वाला है. इनके जीवन में एक के बाद एक कई सकारात्‍मक बदलाव आएंगे. इनकम में जबरदस्‍त बढ़ोतरी होगी. आपको ऊंचा पद, प्रतिष्‍ठा मिलेगी.

कोई बड़ा काम पूरा होने की खुशी मिलेगी. निवेश का सोच सकते हैं. नया काम कर सकते हैं, उसमें सफलता भी मिलेगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

मकर राशि शनि ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्‍म करेगा. आपके जीवन की समस्‍याएं दूर होंगी. रुके हुए काम बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. साथ ही पदोन्नति मिलने के योग भी बन रहे हैं. कारोबारियों को धनलाभ हो सकता है. यह समय कारोबार को विस्‍तार देने के लिए भी अच्‍छा है. रिश्‍ते मजबूत होंगे.

कुंभ राशि शनि का गोचर कुंभ राशि पर से शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्‍त करेगा. हालांकि अगले ढाई साल तक भी ये साढ़ेसाती की गिरफ्त में रहेंगे और तीसरा चरण झेलेंगे लेकिन उन्‍हें बहुत राहत मिलेगी.

बल्कि जीवन में कई सकारात्‍मक बदलाव आएंगे. आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होंगे. रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे. बेरोजगार लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.