उदयपुर में ‘वाटर विजन 2047’ सम्मेलन
24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में 18 और 19 फरवरी को आयोजित होने वाले द्वितीय अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन से पूर्व सोमवार रात्रि को सम्मेलन के प्रतिभागियों के सम्मान में जग मंदिर परिसर में रात्रि भोज दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटील के साथ बोट में सवार होकर जग मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त), त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण, विधायकगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि झीलों की नगरी उदयपुर में 18 फरवरी से राष्ट्रीय जल मिशन, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से दो दिवसीय अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन ’वाटर विजन-2047’ आयोजित किया जा रहा है। देश में जल प्रबंधन व संरक्षण के लिए आयोजित इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जल संसाधन, जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, वन एवं पर्यावरण मंत्री और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
उदयपुर में ‘वाटर विजन 2047’ सम्मेलन
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आयोजन स्थल | उदयपुर, राजस्थान |
| सम्मेलन तिथि | 18-19 फरवरी 2025 |
| आयोजनकर्ता | राष्ट्रीय जल मिशन, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय |
| सम्मेलन का उद्देश्य | जल प्रबंधन और संरक्षण पर चर्चा |
| मुख्य अतिथि | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटील |
| अन्य प्रमुख प्रतिभागी | लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी |
| रात्रि भोज स्थल | जगमंदिर, उदयपुर |
| विशेष आयोजन | सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ |
| बोट यात्रा | मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जगमंदिर पहुंचे |
| सम्मेलन में शामिल विभाग | जल संसाधन, जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय |
🔹 सम्मेलन का उद्देश्य:
- जल प्रबंधन एवं संरक्षण के लिए नीति निर्माण
- राज्यों के जल संसाधन विकास पर चर्चा
- राष्ट्रीय जल मिशन के तहत भविष्य की योजनाओं पर विमर्श
‘Water Vision 2047’ Conference in Udaipur
24 news update udaipur. The second All India State Water Ministers Conference ‘Water Vision-2047’ is being organized on 18-19 February in Udaipur, Rajasthan. Earlier, Chief Minister Bhajan Lal Sharma hosted a dinner in honor of the conference participants at Jagmandir on Monday night. During this, the spectacular performances of folk artists enthralled the audience.
Chief Minister Bhajan Lal Sharma and Union Jal Shakti Minister CR Patil reached Jagmandir by boat. On this occasion, Lieutenant Governor of Ladakh Brigadier (Dr.) BD Mishra (Retd.), Chief Minister of Tripura Dr. Manik Saha, Deputy Chief Minister of Chhattisgarh Arun Saw, Deputy Chief Minister of Himachal Pradesh Mukesh Agnihotri, including ministers, MLAs and officials of various states were present.
The conference has been organized by the National Water Mission, Union Ministry of Jal Shakti, in which ministers and officials of water resources, environment, panchayati raj, rural development and water health engineering departments from across the country will discuss water management and conservation.
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






