24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में एक आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें बताया गया है कि कुलपति महोदया के संज्ञान में आया है कि संघटक महाविद्यालयों के शिक्षक अध्ययन-अध्यापन के समय विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में आते-जाते रहते हैं, जबकि यह समय विद्यार्थियों के अध्यापन, शोध व पुस्तकालय हेतु महत्वपूर्ण होता है। सभी संकाय सदस्य 03ः00 बजे तक अपने अध्ययन-अध्यापन व शोध कार्य के प्रति उत्तरदायी रहे। निर्देशानुसार, विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्य (आचार्य, सह-आचार्य, सहायक आचार्य) कार्य दिवस में 3 बजे से पूर्व बिना सक्षम अधिकारी यथा (कुलपति, कुलसचिव, वित्त नियंत्रक) के बुलाए विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में नहीं आये। बिना आज्ञा के विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में आने पर विश्वविद्यालय द्वारा नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
सुविवि में शिक्षकों को चेतावनी,,,,बिना बुलाए प्रशासनिक भवन में आए तो होगी कार्रवाई

Advertisements
