24 News Update उदयपुर। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा शिव शंकर गौशाला में पक्षियों के पानी पिने व अनाज डालने के लिए परिंडे वितरण किए। संस्थान सचिव यशवंत त्रिवेदी ने बताया कि गौशाला में पक्षियों के लिए 25 दाने डालने वाले और 26 जल वाले परिंडे वितरित किए । छः बड़े गमले गौशाला सचिव शालिनी राजावत को भेंट किए गए। गमलों में फुलों वाले पौधे लगाने से गौशाला में गौभक्त को आकर्षित करेंगे। गौशाला में परिंडे लगने से पक्षियों की चहलपहल बढ़ेगी और पक्षियों चहचहाहट से गौशाला में आने वाले गौ भक्तो को सकारात्मक उर्जा मिलेगी। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने वृक्षों के महत्व और विशेषताओं पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करने हेतु सभी को संकल्प लेना चाहिए। उपाध्यक्ष अनिल पारीक और कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह भाटी और महेश उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर वैदिक पुरोहित भूपेंद्र शर्मा, योगाचार्य प्रीतम सिंह चुंडावत, देवाराम राजपुरोहित, गणेश लाल डांगी, देवेंद्र कुमार आर्य, चंद्रकला आर्य ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. शैलेन्द्र पुनः बने ABVP उदयपुर महानगर अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र सिंह मंत्री महिलाओं ने कहा न पहनेंगे और न पहनाएंगे पेरावणी, मृत्यु के बाद सभी कार्यक्रम सवा महीने मे समाप्त करेंगे, बाहरवें का धूप केवल परिवार के सदस्य ही लगाएंगे