24 न्यूज अपडेट, श्रीगंगानगर। जिला प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए सीमा क्षेत्र के नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार का पैनिक नहीं करना चाहिए और अपने रोजमर्रा के कार्य सामान्य रूप से जारी रखें। कलक्टर ने बताया कि यदि किसी स्थिति में ब्लैकआउट की आवश्यकता होती है, तो प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना आवश्यक है। इस दौरान इनवर्टर और जनरेटर द्वारा संचालित लाइटों को भी बंद रखना होगा।व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सहयोगःहाल ही में मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संगठनों से हुई चर्चा में सायं 7 बजे से स्वैच्छिक बंद का आह्वान किया गया था, जिसका व्यापारियों और दुकानदारों ने पूरी तरह से समर्थन किया है। यह प्रक्रिया आगामी आदेशों तक इसी प्रकार जारी रहेगी।शिक्षण संस्थानों पर दिशा-निर्देशःजिन शिक्षण संस्थाओं, कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया गया है, वहां इसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।सीमा क्षेत्र में सतर्कताःसीमा क्षेत्र के किसान और ग्रामीण नागरिक भी रोजमर्रा की तरह अपना कार्य जारी रखें, लेकिन रात्रि में बाहर की लाइटें पूरी तरह बंद रखें और खिड़कियों से किसी प्रकार का उजाला बाहर न आने दें। सुरक्षा की दृष्टि से सजग और सतर्क रहना अनिवार्य है।अफवाहों से बचने की अपीलःडॉ. मंजू ने आमजन से भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई सूचनाओं को ही अधिकृत माना जाए और किसी प्रकार की अफवाह को फॉरवर्ड न करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनसंपर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) परीक्षा-2024, 14 मई को अपलोड किए जाएंगे प्रवेश-पत्र ऑपरेशन सिंदूर : 5 फायर ब्रिगेड गाड़ियां श्रीगंगानगर रवाना, 15 फायरमैन बाड़मेर के लिए तैनात