Advertisements
24 News Update उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का आज उदयपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में चित्तौड़ प्रांत के सह मंत्री सुंदरलाल कटारिया, कोषाध्यक्ष सुखलाल लोहार, बजरंग दल विभाग संयोजक ललित लोहार, विहिप उदयपुर महानगर अध्यक्ष सुशील मूंदड़ा, सह मंत्री आकाश सोनी और सुशील जांगिड़ सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। आलोक कुमार चित्तौड़ प्रांत में विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के विभिन्न वर्गों की बैठकों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

