Site icon 24 News Update

विश्व हिंदू परिषद, उदयपुर महानगर का शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न, शक्ति और संयम का संदेश

Advertisements

24 News update

उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर द्वारा परंपरानुसार आज शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिविधान से पूजन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।

इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका योगना दीदी जोशी, प्रांत मातृशक्ति संयोजिका लता दीदी, विभाग संयोजिका विजय लक्ष्मी दीदी, गीता मानावत, प्रीति मानावत, और नगर संयोजिका सुषमा जी सहित प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों का पूजन कर राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा हेतु संकल्प लिया।

वक्ताओं ने शस्त्र पूजन की परंपरा, उसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शस्त्र केवल आत्मरक्षा का साधन नहीं, बल्कि शक्ति और संयम का प्रतीक हैं।

कार्यक्रम में नगर के अनेक कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। महानगर के पदाधिकारियों ने समाज को संगठित रहने, संस्कृति के संवर्धन और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

Exit mobile version