24 News Update मावली. मावली ब्लॉक के बड़ियार बागोलिया तालाब में पानी लाने के लिए 190 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फीडर का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेम चंद बैरवा, सी. पी. जोशी, सांसद और विधायकों के साथ जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह सहित क्षेत्र के किसानों, नागरिकों और महिलाओं की भारी उपस्थिति रही।
तालाब की पाल तक पानी लाने की स्वीकृति सांसद सी. पी. जोशी के प्रयासों से संभव हुई। समारोह में नोडल अधिकारी मनोज जैन, अधिक्षण अभियंता जगदीश पालीवाल, अधिशासी अधिकारी जल संसाधन उदयपुर देवपाल सुमन, तहसीलदार दिनेश यादव, विकास अधिकारी शैलैन्द्र पी. खिंची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, एसीबीईओ प्रथम सुख लाल गुर्जर, पीईईओ बड़ियार ज्योति जैन, चुन्नीलाल अहीर, शांति लाल मीणा, चौक लाल डांगी, डूंगर सिंह, ज्योत्सना कुंवर, हेमेन्द्र जाट, बादल देव सिंह, पिंटू जोशी, मधुसूदन पारीक, गोपी लाल समेत समस्त विभागीय अधिकारी और हजारों लोग उपस्थित थे।
बड़ियार बागोलिया तालाब फीडर का वर्चुअल उद्घाटन

Advertisements
