24 New sUpdate डूंगरपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी ने सीमलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में एक ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला सीमलवाड़ा की ग्राम पंचायत माण्डली का है, जहां वीडीओ रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।एसीबी के उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसने और उसके भाई ने अपने मकानों के पट्टे बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसके बदले ग्राम विकास अधिकारी ने 8,000 रुपए की मांग की।परिवादी ने पहले ही 4,000 रुपए आरोपी को दे दिए थे, जिसके बाद एक घर का पट्टा जारी कर दिया गया। लेकिन दूसरे भाई का पट्टा जारी करने के लिए आरोपी शेष 4,000 रुपए की मांग पर अड़ा रहा। शिकायत के आधार पर एसीबी ने 18 मार्च को मांग का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में और डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप ऑपरेशन किया। जैसे ही परिवादी ने आरोपी को 4,000 रुपए सौंपे, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्कूल बस बनी ‘मौत का सफर’: ड्राइवर की लापरवाही से 7वीं के छात्र की कुचलकर मौत, गुस्साए परिजनों का हंगामा