24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। स्थानीय विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, निम्बाहेड़ा में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति पथ संचलन का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऊंकार सिंह शक्तावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पथ संचलन का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष विद्या भारती संस्थान ललित प्रकाश शारदा द्वारा किया गया।विद्यालय समिति के सदस्य प्रदीप मोदी एवं संस्था प्रधान ऊंकार सिंह शक्तावत द्वारा अतिथियों का तिलक व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। पथ संचलन का प्रारंभ ध्वज पताका दिखाकर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि कुमार उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा नगर मंडल मंत्री आशीष बोड़ाना, सुरेश अग्रवाल, अंतरिक्ष साहू भी उपस्थित रहे।पथ संचलन के दौरान सभी भैया-बहनों को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों से अवगत कराया गया तथा “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” का उद्घोष किया गया। पथ संचलन शेखावत सर्कल, पंचोली चौराहा, मोती गेट, सब्जीमंडी चौराहा, रामद्वारा रोड एवं विवेकानंद सर्कल से होकर गुजरा, जहां दुर्गावाहिनी मातृ शक्तियों द्वारा पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में सुरेश सिंह रावत, लता सेन, लक्ष्मी लोट, पिंकी तेली, खुशबू शर्मा, अनीता धाकड़, दिपू धाकड़, सुनीता भदौरिया, संजना शर्मा, अरुणा कुंवर, करण सिंह शक्तावत, अशोक गर्ग सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सेविकाएं कांता शर्मा एवं पारस मेघवाल उपस्थित रहीं। पथ संचलन के दौरान पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धाकड़ समाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, उखलिया बनी विजेता विधायक कृपलानी रहे मुख्य अतिथि, जमालखेड़ा खेल मैदान की चार दिवारी की निर्माण की घोषणा रानीखेड़ा कल्याण धाम गादीपति का बिनोता अम्बे माता पहाड़ी मंदिर पर स्वागत