24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत कर्मचारियों और महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र व्यवहार और बर्खास्तगी के विरोध में गुस्सा फूट पड़ा है। दूसरे दिन आंदोलन विद्याभवन की सभी संस्थाओं में फैल गया। प्रशासनिक रौब-दाब दिखाने के खिलाफ सब लामबंद हो गए।विद्या भवन कर्मचारी संघ ने दो दिन के लिए पेन डाउन के बाद अब सामूहिक अवकाश की चेतावनी जारी की है। आज कर्मचारी मैनेजमेंट से मिले तो लिखित में माफीनामा मांग लिया जिस पर कर्मचारी और भड़क गए। स्कूल में पेनडाउन कल भी रहेगा, परसों सामूहिक अवकाश रहेगा। बताया गया कि अब पूरी सोसायटी में मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के प्रति गहरा आक्रोष है। उनकी सैलरी स्ट्रक्चर और निचले स्तर पर काम कर रहे लोगों के सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर कंपेरिजन हो रहे हैं व उस पर गंभीर विचार मंथन हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि अतिरिक्त घंटों के लिए काम करने का कोई भी प्रस्ताव उनके लिए इतने कम वेतन में प्रेक्टिकली असंभव व शोषण करने वाला है। पहले बड़े पदों पर बैठे लोग बताएं कि उनकी मोटी तनख्वाह का आखिर क्या आउटपुट है?बहरहाल, जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को स्कूल में आयोजित एक बैठक के दौरान महिला कार्यकर्ता शिल्पा गहलोत और महेंद्र कुंवर ने अपनी समस्याओं और वेतन विसंगति के बारे में चर्चा की। इस दौरान, सीईओ के व्यवहार को लेकर व अतिरिक्त कार्य करने के दबाव को लेकर असंतोष हुआ।दोनों महिला कर्मचारियों ने बिना पारिश्रमिक कार्य करने से इनकार किया। इसके बाद, बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें निष्कासित कर दिया गया, जिसे कर्मचारियों ने अमानवीय और अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताया। कहा गया कि मामले के तुरंत बाद कर्मचारी संघ ने पूरे मामले को समझा और पाया कि दोनों महिला कार्यकर्ताओं ने कोई गलती नहीं की थी। इसके बाद 6 अक्टूबर 2025 को कार्यकर्ता सभा और कर्मचारी संघ ने विद्या भवन सोसाइटी के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर दोनों महिला कर्मचारियों को पुनः बहाल करने की मांग की।आज मंगलवार को कर्मचारी संघ की आम सभा में निर्णय लिया गया कि यदि 7 अक्टूबर तक दोनों महिला कार्यकर्ताओं को बहाल नहीं किया गया, तो विद्या भवन सोसाइटी के अधीन सभी संस्थाओं में पेन डाउन हड़ताल और सामूहिक अवकाश का पालन किया जाएगा। संघ ने इस जिम्मेदारी सीधे सोसाइटी प्रशासन पर डाली है। विद्या भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष फिरोज खान और महासचिव नंदकिशोर छीपा ने बताया कि पेन डाउन और सामूहिक अवकाश की कार्रवाई संघ द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार लागू होगी। संघ के उपाध्यक्ष रमेश मेघवाल ने भी कर्मचारियों को आगामी आंदोलन के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नेशनल क्वालिटी टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माल की टूस (वल्लभ नगर ) का निरीक्षण किया उदयपुर की बेटी ने बढ़ा रही शहर का मान शौर्या जैन एशियन यूथ गेम्स में कोच नियुक्त, आबू धाबी हुई रवाना