अब बढ़ेगा वेटनेरी पीजी एवं पीएचडी छात्रों का स्टाइपेन्ड, विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ के प्रयास लाए रंग, छात्रों ने जताया मेवाड़ का आभार24 News Update नाथद्वारा। माननीय विधायक नाथद्वारा श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ के प्रयासों से अब पूरे प्रदेश के वेटरनरी छात्रों को राहत मिलने जा रही है। छात्रों की स्टाइपेंड वृद्धि का रास्ता प्रशस्त हुआ है जिसके लिए छात्रों ने विधायक का आभार जताया है।उल्लेखनीय है कि माननीय विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने पीजी और पीएचडी कर रहे वेटनेरी छात्रों के स्टाइपेन्ड बढ़ाने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पत्र प्रेषित किया था।माननीय विधायक के पत्र के पश्चात शासन उप सचिव संतोष करोल द्वारा राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विवि बीकानेर के कुलपति को पत्र प्रेषित कर लिखा गया है कि चिकित्सा स्नातक एवं स्नातकोत्तर (PG) तथा आयुर्वेद चिकित्सा स्नातक एवं स्नातकोत्तर (PG) में अध्यनरत छात्रों को देय स्टाईपैड तथा पशुचिकित्सा स्नातक एवं स्नातकोत्तर (PG) में अध्यनरत छात्रों को देय स्टाईपैड का तुलनात्मक सारणी तैयार कर एक नोट सहित स्टाईपेंड में वृद्धि की स्वीकृति हेतु पुनः प्रस्ताव भिजवाने का श्रम करें, ताकि प्रकरण में पुनः नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा सकें।माननीय विधायक के प्रयासों से स्टाइपेन्ड वृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो गया है, शीघ्र ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी होने की संभावना है। छात्रों ने विधायक के प्रयासों को सराहते हुए कहा है कि उन्होंने लगभग 35 से ज्यादा विधायकों और सांसदों से इस विषय में पत्र भिजवाए थे लेकिन नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ के प्रयासों का सर्वाधिक असर हुआ और उनकी मांग पूरी होने जा रही है। छात्रों ने विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं, महिला ने पुलिस आईजी को दी जानकारी– बेटी की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा, आरोपी बना रहे दबाव 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को मिलेगी बुकिंग की अनुमति