24 News Udpate उदयपुर। महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर की वान्या शुक्ला का मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की अंडर-15 टीम में चयन हुआ है। वान्या के कोच शाहरुख खान ने बताया कि यह उसके लिए एक बड़ा अवसर और करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वान्या इससे पहले अंडर-17 एसजीएफआई में भी खेल चुकी हैं। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने वान्या की निरंतरता और कड़ी मेहनत को इसकी सफलता का मुख्य कारण बताया। वान्या केवी स्कूल की नियमित छात्रा हैं। केवी न.1 के प्रिंसिपल राजेश्वर सिंह, वाइस प्रिंसिपल एएच खान और शारीरिक शिक्षक आर.सी. गुर्जर ने वान्या को इस उपलब्धि पर बधाई दी। वान्या के पिता मुकेश शुक्ला, जो कि सीआईएसएफ, उदयपुर में कार्यरत हैं, अपनी दोनों बेटियों को रोज़ाना खेलगांव लेकर आते हैं ताकि उन्हें क्रिकेट खेलने का पर्याप्त समय और सुविधा मिल सके। इसके अलावा, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट शुभास समोता ने भी वान्या को बधाई दी।खेलगांव के सभी कोचेस और खिलाड़ियों ने वान्या की उपलब्धि पर खुशी जताई। वान्या ने अपने पहले मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ 30 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस से जन्म जयंती तक उदयपुर में होंगे प्रेरणादायी कार्यक्रम संभाग स्तरीय पतंग उत्सव कल, चार प्रमुख पर्यटन स्थलों पर शाम 4 से 5:30 बजे तक होगा आयोजन