24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार को वार्ड स्तर पर वार्ड नं. 15, 20 व 34 में सर्वे एवं वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया।अभियान विकसित राजस्थान 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के अंतर्गत शहर के समस्त वार्डों में सर्वे कार्य हेतु टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर नागरिकों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों का संकलन कर रही हैं। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख के निर्देशन में वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन को अभियान की जानकारी दी जा रही है तथा उनके सुझावों को विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा। इससे शहर के समग्र एवं सुनियोजित विकास को गति मिलेगी। न.पा. की टीम द्वारा आज वार्ड नंबर 15, 20 व 34 में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। वार्ड में पेयजल, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का सर्वे किया गया। अभियान के अंतर्गत न.पा. से जयेश पंड्या, हर्षवर्धन सिंह, धवल सुथार, मांगीलाल भील, हीत सोमपुरा उपस्थित रहे। प्राप्त सुझावों के आधार पर प्राथमिकता तय कर कार्य योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वे टीम को सही जानकारी प्रदान कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि सागवाड़ा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सागवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय णमोकार महामंत्र दिवस पर गूंजे जाप, विश्व शांति की कामना विधायक ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री चौधरी से की भेंट