24 News Update उदयपुर। उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय केसरी कुश्ती दंगल में लक्ष्मण उस्ताद–अर्जुन उस्ताद अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। अखाड़े की पहलवान वर्षा खोखावत ने महिला संभाग केसरी का खिताब अपने नाम किया, वहीं कृष्णा चौहान ने किशोर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
दंगल में चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पलछीन जाट ने महिला केसरी में द्वितीय स्थान तथा तरुणा परदेसी ने महिला किशोरी वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता पहलवानों को आयोजन समिति द्वारा गुर्जर, नगद राशि और उपाधि पट्टा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अंडर-23 विश्व विजेता पहलवान चिराग चीकारा और संदीप मोर ने विजेताओं को पाग व उपरना पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दंगल समिति अध्यक्ष सुधीर बक्षी, कुश्ती संघ अध्यक्ष पारस सिंघवी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सचान, राजस्थान कुश्ती संघ उपाध्यक्ष मांगीलाल कटारिया, सचिव दीपक राजोरा सहित नरेशपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह भाटी, देवेंद्र साहू, प्रहलाद चौहान, गौरी शंकर वसीटा, डॉ. धर्मेंद्र राजोरा, यशवंत चौधरी, महेंद्र राजोरा, नकुल कटारा, तेजपाल मीणा, यशवंत राजोरा, रवि चौहान, अजय मोदी, मनमोहन जैन, दीपेश चौहान, रणजीत सरदार और अहद अहमद सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अखाड़े के संचालक डॉ. हरीश राजोरा ने बताया कि खिलाड़ियों की इस सफलता पर सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र राजोरा ने किया, जबकि आभार महेंद्र राजोरा ने व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading