24 Nerws Update उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने अपने 75वें स्थापना वर्ष (प्लेटिनम जुबली) को यादगार बनाते हुए शुभ केसर गार्डन में स्टडी सर्किल मीटिंग एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण गरिमामय बन गया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य सीए राकेश लोढ़ा के आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) के माननीय सदस्य के रूप में चयनित होने तथा उनके 57वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान किया गया।अध्यक्षता उदयपुर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए निर्मल सिंघवी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आयकर विभाग से श्री भेराराम चौधरी (अपर निदेशक–अन्वेषण), राज्य जीएसटी विभाग से डीसी (अपील्स) श्रीमती नीतू भार्गव और देवस्थान विभाग से उपआयुक्त श्री जतिन गांधी मौजूद रहे।संस्था अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने स्वागत उद्बोधन में टैक्स बार की 75 वर्षों की उपलब्धियों, निरंतर शैक्षणिक गतिविधियों और सामाजिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स कंसल्टेंट्स और टैक्स एडवोकेट्स सहित 330 से अधिक सक्रिय सदस्य जुड़े हुए हैं तथा नियमित रूप से अध्ययन सत्र, सेमिनार, चिकित्सा शिविर और सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।स्टडी सर्किल के तहत जयपुर से आए एडवोकेट राहुल लखवानी ने GST ट्रिब्यूनल और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि एडवोकेट एवं सीए रजत शर्मा ने आयकर में रिट रेमेडी विषय पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम के सह-आयोजक केयर हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से श्री राहुल पचोरी ने मेडिक्लेम इंश्योरेंस की बढ़ती आवश्यकता और इसके लाभों पर जानकारी साझा की।अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने अपने संबोधन में कहा कि सीए राकेश लोढ़ा का ITAT सदस्य बनना न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे उदयपुर टैक्स बार के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर संस्था की ओर से उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई दी गई। समारोह में संस्था के पाँच नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा हाल ही में दिवंगत वरिष्ठ मार्गदर्शक स्वर्गीय लहर सिंह नलवाया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सीए पंकज जैन ने किया। इसी दौरान आगामी दो महीनों में आयकर एवं जीएसटी विभाग के साथ संयुक्त रूप से प्रस्तावित वॉलीबॉल, क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई और मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी का अनावरण किया गया।कार्यक्रम में आयकर और जीएसटी विभाग के अधिकारियों सहित उदयपुर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स व कर विशेषज्ञों समेत 100 से अधिक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।अंत में संस्था के सचिव सीए अंकुश जैन ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रायोजकों, विभागीय अधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. इक़बाल सक्का ने रचा इतिहास, 75 घंटे में 75 विश्व रिकॉर्ड बनाकर हिंदुस्तान बुक में दर्ज कराया नाम उदयपुर की कला ने राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास, प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ाई उदयपुर में बनी अनोखी पतंग, शहर के कलाकार को मिली पहचान