उदयपुर, 9 दिसंबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की अधिकतम और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने और विधानसभा क्षेत्रों के समन्वय को मजबूत करने हेतु उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी वल्लभनगर विधानसभा –प्रभारी: अर्जुन लाल मेनारियासह प्रभारी: सौरभ शर्मा मावली विधानसभा –प्रभारी: जमनालाल शर्मासह प्रभारी: ललित गुर्जर खेरवाड़ा विधानसभा –प्रभारी: अमर सिंह झालासह प्रभारी: नारायण लाल मीणा झाड़ोल विधानसभा –प्रभारी: महेश त्रिपाठीसह प्रभारी: शिवलाल गुर्जर गोगुंदा विधानसभा –प्रभारी: रामलाल गायरीसह प्रभारी: नवल सिंह चुंडावत उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने इन नियुक्तियों को आगामी महारैली में संगठन की मजबूत उपस्थिति और मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। — डॉ. संजीव राजपुरोहित, प्रवक्ताउदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पत्नी की हत्या के मामले में पति को फांसी की सजा उदयपुर: लिफ्ट बनी मौत का कुआँ! ढाई घंटे तक दीवार में कैद रही माँ, बेटे का आई-कार्ड पहुँचाने गई थी