24 News Update उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सी.पी. जोशी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा, जहां सभी ने डॉ. जोशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पीसीसी सदस्य परमानंद मेहता, सलूंबर विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा, प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल मीणा, खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, जिला कांग्रेस सचिव भानुप्रताप गुर्जर, चंद्रवीर गुर्जर, सेवादल अध्यक्ष मोहब्बत सिंह राणावत, संदीप चौधरी, वीरेंद्र पटेल, गजानंद जोशी, ओम डांगी, महेंद्र डामोर, प्रवीण मेनारिया, नान सिंह सिसोदिया, महिपाल जैन, रमेश लाल कलाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. जोशी के नेतृत्व और राजनीतिक जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें पार्टी की अमूल्य धरोहर बताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संसद में उदयपुर: सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने धर्मांतरण रोकने संसद में की अखिल भारतीय कानून बनाने की मांग किरण तंवर की ज्वाइनिंग किसने रोकी, कौन डाल रहा परिवाद उठाने का दबाव?? क्योंकि बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी…..