24 News Update उदयपुर। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उदयपुर पुलिस ने आमजन के लिए विशेष मोबाइल नंबर जारी किया है। अब लोग अपने क्षेत्र में हो रही किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना सीधे जिला पुलिस अधीक्षक को गोपनीय रूप से भेज सकेंगे।जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, हथियारों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में त्वरित और सटीक जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से मोबाइल नंबर 8764527201 जारी किया गया है। यह नंबर जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के संरक्षण में रहेगा।उन्होंने बताया कि आमजन इस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से अपने क्षेत्र में हो रही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना सीधे भेज सकते हैं। प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तुरंत संज्ञान में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि आमजन बिना किसी भय के अपराध से जुड़ी सूचनाएं साझा कर सकें, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो वे तुरंत इस नंबर पर सूचना देकर पुलिस की मदद करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेती स्टैंड पर कल्याण मयूर ट्रैवल्स संचालक व ड्राइवरों से मारपीट, दो आरोपी नामजद थूर की पाल से 26 मार्च को निकलेगी भव्य मां अंजना ध्वजा रैली