24 News Update उदयपुर। जेईई मेन जनवरी सत्र के परिणामों में इस बार उदयपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। देशभर में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थियों में से 8 विद्यार्थी एलन करियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम प्रोग्राम से रहे, जिससे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एक बार फिर प्रमाणित हुई।
संस्थान के अनुसार, इस सत्र में एलन से जुड़े 18 विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों में स्टेट टॉपर का स्थान भी हासिल किया है। परिणामों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए संस्थान ने इस वर्ष भी अपने परिणामों का अर्न्स्ट एंड यंग (EY) से स्वतंत्र ऑडिट करवाया है।

एलन उदयपुर से देव गहलोत रहे टॉपर
एलन उदयपुर क्लासरूम प्रोग्राम के विद्यार्थी देव गहलोत ने जेईई मेन में 99.884 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उदयपुर सेंटर में शीर्ष स्थान हासिल किया। देव एलन उदयपुर के दो वर्षीय नियमित क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र रहे हैं।
एलन उदयपुर सेंटर के अनुसार, इस वर्ष उदयपुर से कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें हविश पाटीदार (99.793 पर्सेंटाइल), वैभव कच्छारा (99.538), सुमित पालीवाल (99.371), शुभिका गुर्जर (99.070) तथा कृष जिंदल (99.056 पर्सेंटाइल) शामिल हैं।

परिणाम आते ही परिसर में उत्सव का माहौल
परिणाम घोषित होते ही एलन उदयपुर परिसर में उत्साह और गर्व का वातावरण बन गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का जश्न ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया। फैकल्टी टीम ने सफल विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सफलता का साझा उत्सव देखने को मिला।

अब मेवाड़ के विद्यार्थियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं
एलन उदयपुर प्रबंधन ने कहा कि अब मेवाड़ अंचल के विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अन्य शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं है। एलन उदयपुर में कोटा की अनुभवी फैकल्टी, शोध-आधारित अध्ययन सामग्री, सुव्यवस्थित अकादमिक योजना और परिणामोन्मुख शिक्षण पद्धति उपलब्ध है।

मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य से मिली सफलता: देव गहलोत
अपनी सफलता के बारे में देव गहलोत ने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे स्वअध्ययन करते थे। किसी टेस्ट में अपेक्षित अंक नहीं आने पर निराश होने के बजाय उन्होंने अपनी कमियों का विश्लेषण कर अगले लक्ष्य तय किए। देव का मानना है कि जेईई जैसी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतरता, आत्म-अनुशासन और चरणबद्ध लक्ष्य निर्धारण सबसे आवश्यक है। उनका अगला लक्ष्य 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जेईई एडवांस में श्रेष्ठ रैंक प्राप्त करना है।

अब पूरा फोकस जेईई एडवांस पर: हविश पाटीदार
99.793 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले हविश पाटीदार ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान जेईई एडवांस की तैयारी पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि संस्थान की अवधारणाआधारित शिक्षण प्रणाली, नियमित शंका समाधान सत्र और विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण ने उनकी तैयारी को मजबूत किया है।

फैकल्टी और माता-पिता को दिया श्रेय
सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और एलन उदयपुर की समर्पित फैकल्टी टीम को दिया। विद्यार्थियों के अनुसार, संस्थान की सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, वन-टू-वन मेंटरशिप, एलन ऐप की अकादमिक एनालिटिक्स प्रणाली और अखिल भारतीय टेस्ट सीरीज ने उनकी तैयारी को निर्णायक बढ़त दिलाई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading