24 News Update उदयपुर। उदयपुर में इवेंट शूट कर लौट रहे मुंबई के दो फोटोग्राफरों के लिए एनएच-48 की रात किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं रही। डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में बरोठी के पास हाईवे पर कार रुकते ही बदमाशों ने ऐसा कहर बरपाया कि कैमरे, कैश और कार सब कुछ लूट ले गए—और पीछे छोड़ गए खून, दहशत और कई सवाल।
घटना रविवार देर रात की है। उदयपुर निवासी कार चालक अमरसिंह सिसोदिया (36) मुंबई के फोटोग्राफर किरण पंवार (पुणे) और अमय कुमार (मुंबई) को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था। रात करीब दो बजे जैसे ही बरोठी के पास कार का पेट्रोल खत्म हुआ, उन्होंने वाहन हाईवे किनारे खड़ा किया। अमरसिंह पेट्रोल लेने पास के पंप की ओर गया, जबकि दोनों फोटोग्राफर कार में ही बैठे रहे।
इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। आते ही उन्होंने कार में बैठे फोटोग्राफरों पर हमला कर दिया। चाकू और तलवार दिखाकर डराया, मारपीट की और पैसे मांगे। विरोध करने पर दोनों को जबरन कार से बाहर निकालकर बंधक बना लिया गया। बैग की तलाशी लेकर 20 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, महंगे कैमरे और एक कलाई घड़ी लूट ली गई।
कुछ ही देर में ड्राइवर अमरसिंह वापस लौटा तो उस पर भी हमला बोल दिया गया। बदमाशों ने तलवार से वार करने की कोशिश की, किसी तरह वह बच गया, लेकिन सिर पर पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच तीन और बदमाश बाइक से वहां आ गए। छह बदमाशों ने मिलकर जमकर मारपीट की।
हद तो तब हो गई जब बदमाशों ने कार में पेट्रोल डाला और उसी कार को लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने पथराव भी किया, जिससे पीड़ितों को और चोटें आईं। सूचना मिलने पर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश कार समेत अंधेरे में गायब हो चुके थे।
डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र कुमार के अनुसार, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और हाईवे व आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading