24 News Update उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत थाना डबोक पुलिस ने महज तीन दिनों में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 4 किलो 700 ग्राम गांजा, 5.95 ग्राम एमडीएमए तथा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है।पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) आशिमा वासवानी के नेतृत्व में डबोक थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया।पहली कार्रवाई (24 मार्च 2026):मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नउवा पचोरिया निवासी रतनलाल को उसके रिहायशी क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 76/2026 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर जांच मावली थानाधिकारी अशोक कुमार को सौंपी गई।दूसरी कार्रवाई (27 मार्च 2026): नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गजेंद्र सिंह निवासी भाटियों का कुआ, महाराज की खेड़ी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5.95 ग्राम एमडीएमए तथा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस मामले में प्रकरण संख्या 79/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच घासा थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। टीम की अहम भूमिका — पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी गोपाल नाथ के नेतृत्व में टीम के सदस्य अर्जुन सिंह, भेरूलाल, जयनारायण, धर्माराम, विकास, सतवीर एवं निखिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में विस्तृत अनुसंधान जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी हिरणमगरी पुलिस के हत्थे चढ़ा महावीर भक्ति में डूबा उदयपुर: “जय-जय महावीर” के जयघोष से गूंजा शहर, भक्ति संध्या में रातभर झूमे श्रावक-श्राविकाएं