लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुए भावविभोर24 News Update उदयपुर। प्रशिक्षु आईएएस ऑफिसर बैच 2025 ने उदयपुर में विंटर स्टडी ट्यूर के दौरान रविवार को शिल्पग्राम का भ्रमण किया। इस दौरान 11 सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस ऑफिसरों ने बंजारा मंच पर विभिन्न लोक कलाओं की जीवंत प्रस्तुतियां देखीं।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि सर्वप्रथम उनका शिल्पग्राम मुख्य द्वार पर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। उसके बाद पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के उप निदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत ने शिल्पग्राम का अवलोकन कराया। वहां प्रदर्शित विभिन्न राज्यों की पारंपरिक झोपड़ियों, स्कल्पचर पार्क, ग्रामीण परिवेश आदि के बारे में बताया।इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने बंजारा मंच पर लोक कलाकारों द्वारा दी गई लंगा मांगणियार, कालबेलिया, गोंधल, चकरी, डांग आदि लोक संस्कृतियों की प्रस्तुतियां देखी तथा कलाकारों के साथ सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाए। समापन अवसर पर बैच प्रतिनिधि अर्चित ने भारतीय कला के संवर्धन और कलाकारों के कल्याण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहिता दीक्षित ने किया।इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के सहायक निदेशक (वित्त एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, दयाराम सुथार, सिद्धांत भटनागर, सुनील निमावत, महेन्द्र सिंह गहलोत, कन्हैयालाल डांगी, चैन सिंह, मुकुल तथा केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिंधी करियर कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को मिला परीक्षा व करियर मार्गदर्शन सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति द्वारा sindhi women cricket (jpl)का आयोजन