– उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की सदस्यओं ने आयोजन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप– गणगौर घाट पर चुनरी मनोरथ 2025 का आयोजन 30 अगस्त को– ठाकुरजी व माता लक्ष्मी जी को पीले चावल चढ़ा दिया चुनरी मनोरथ का आमंत्रण 24 news Update उदयपुर । उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप एवं गायत्री परिवार की ओर से आयोजित चूनरी मनोरथ 2025 के अंतर्गत गुरुवार 28 अगस्त को दोपहर 2 से 4 बजे तक गणगौर घाट पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गु्रप की सदस्याओं ने अपने-अपने कार्यों को अंतिम रूप दिया। साथ ही सभी महिला सदस्याओं ने ठाकुर जी व माता लक्ष्मी जी को पीले चावल चढ़ाकर चुनरी मनोरथ में पधारने का न्यौता दिया।उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की अध्यक्षा अनीता माहेश्वरी एवं सचिव निलेश कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सनातन संस्कृति एवं अपनी धरोहर सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन रखा गया है। मेहँदी की सुगंध और श्रद्धा की रंगत से सजा यह आयोजन सभी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास होगा।अध्यक्षा अनिता माहेश्वरी ने बताया कि स्व. किरण माहेश्वरी की स्मृति में 30 अगस्त को गणगौर घाट पर दोपहर 3 बजे से चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाल अधिकारिक विभाग राज्यमंत्री मंजू बाघमार, निवृति कुमारी मेवाड़ होगी। चुनरी मनोरथ संरक्षिका के रूप में राजसमंद विधायिका दीप्ति किरण माहेश्वरी होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजमेर दक्षिण विधायिका अनिता भदेल, पूर्व वल्लभनगर विधायिका प्रीति शक्तावत, पूर्व महापौर रजनी डांगी होगी।कार्यक्रम में सोनल नागदा गीता राव कला गटानी सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान करेंगे। ग्रुप की अध्यक्षा अनीता माहेश्वरी, मंजू पुर्बिया, मंजू मुंद्रा, स्वाति पोरवाल, अनु लोढ़ा, माया शर्मा, सुशीला देवपुरा, किरण नाहर, स्नेहा टाक, स्मारिका महुर, रेखा सोनी , सुनीता भण्डारी, मलेश्री शर्मा, ललिता सिंघवी व लीना जायसवाल, माया शर्मा, वर्षा सोनी, स्नेह टांक, सुशीला देवपुरा, स्वाति पोरवाल, मंजू मूदंडा, मंजू पुर्बिया सहित अन्य सदस्याओं ने आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टूटे हृदयों को जोड़ने का पर्व है संवत्सरिक महापर्व : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” द्वारा पर्यूषण पर्व पर भक्ति संध्या का आयोजन