24 News Update जयपुर। राजस्थान में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद कोटा, टोंक, बूंदी, दौसा और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों में खड़ी रबी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कोटा जिले के डिपरी में चंबल नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान तेज आंधी ने कार्यक्रम का टेंट उड़ा दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं टोंक के कई गांवों में करीब 10 मिनट तक ओले गिरने से ग्रामीण इलाकों में फसलें प्रभावित हुईं। बूंदी के लाखेरी, नैनवां और इंद्रगढ़ क्षेत्र में भी ओलावृष्टि दर्ज की गई।जयपुर में शुक्रवार शाम आए अंधड़ ने जानलेवा रूप ले लिया। जवाहर नगर इलाके में एक बाइक सवार पर बिजली का पोल गिरने से रामजीलाल महावर (50) की मौत हो गई, जबकि जवाहर सर्किल क्षेत्र में तेज हवा के कारण गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की भी जान चली गई। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश में तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी हल्की ठंडक महसूस की गई। हालांकि बारिश और ओलावृष्टि के कारण सरसों, गेहूं और चने की फसलों को सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं मंडियों में खुले में रखी उपज भी भीग गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, वर्तमान सिस्टम के असर से उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में अभी आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। 5-6 अप्रैल को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन 7 अप्रैल से एक और नया सिस्टम सक्रिय होने से मौसम फिर बिगड़ने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जोधपुर में सफेद जहर के सिंडिकेट पर काल बनकर टूटी एजीटीएफ; 48 घंटे में दूसरी बड़ी स्ट्राइक, करोड़ों की ड्रग्स बरामद जोधपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार