24 News Update उदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के घर चोरी की वारदात सामने आई है, जहां देर रात अज्ञात महिलाओं ने घर में घुसकर नकदी और चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 48/2026 में बीएनएस 2023 की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट 23 मार्च 2026 को दर्ज की गई। घटना 23 मार्च को तड़के करीब 3:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।परिवादिया सुनंदा जैन (61), पुत्री स्वर्गीय किरोड़ चंद्र जैन, निवासी भट्ट जी की बाड़ी, थाना हाथीपोल, ने रिपोर्ट में बताया कि रात के समय तीन अज्ञात महिलाओं ने उनके घर में प्रवेश कर करीब 35,000 रुपये नकद, चांदी के सिक्के, भगवान की दो चांदी की मूर्तियां तथा अन्य सामान चोरी कर लिया।संदिग्धों की तलाश शुरूपरिवादिया के अनुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली तीनों महिलाएं अज्ञात हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मांगीलाल को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटे हुए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उधार के 25 हजार लौटाने में टालमटोल, हिरणमगरी थाने में मामला दर्ज एमबीजीएच से मोटरसाइकिल चोरी, हाथीपोल थाने में मामला दर्ज