24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, देव सोनी (31) पुत्र गोपाल जी सोनी, निवासी मेधा आवास, उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि करीब 10-12 दिन पूर्व उनके फार्म हाउस, लकड़वास क्षेत्र में चोरी की घटना हुई। उन्होंने बताया कि उसी दौरान गांव में अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।मामले में धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना का समय 4 अप्रैल सुबह करीब 10:15 बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई देवीलाल द्वारा की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिक्षक संघ चुनाव संपन्न: चेतनराम मीणा अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह नरुका मंत्री बने; 8 अप्रैल को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान भूखंड विवाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज: बार-बार रुपयों की मांग के आरोप