Site icon 24 News Update

वाहन रैली का हुआ जगह जगह भव्य स्वागत

Advertisements

24newsupdate निंबाहेड़ा. नव वर्ष उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य वाहन रैली का नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान नगर वासियीं के द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। वाहन रैली में बैंड बाजों एवं डीजे की धुन पर देश भक्ति के गीतों के साथ जय श्री राम के नारे व भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए युवा एवं मातृ शक्ति चल रही थी। आदर्श कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद सर्कल पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, पुष्कर सोनी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, कमलेश चावत लसडावन, पूर्व पार्षद जगदीश माली, दिलीप मोदी, आकाष उर्फ सोनू पारख, लक्की आहूजा, सागरमल धाकड़, सोहन माली, दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version