Site icon 24 News Update

वात्सल्य सेवा समिति ने मनाया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन

Advertisements

महाकाल मंदिर में महाआरती, गौ सेवा


24 News Update उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया वात्सल्य सेवा समिति द्वारा आज देश के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी का जन्मदिन महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना आरती कर एवं गौ सेवा कर मनाया गया।
गायों को चारा खिलाया गया एवं गुड़ खिलाया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश का नाम पूरे विश्व में किया है आज भारत एक महाशक्ति बन गया है मोदी जी के द्वारा ही यह सब कुछ संभव हो पाया है। मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर हम उनके दीर्घायु होने की एवं स्वस्थ रहने की भगवान से प्रार्थना करते हैं।
इस अवसर पर गोपाल कनेरिया, सीपी बंसल, किरण नागोरी, लोकेश द्विवेदी, अशोक लोड़ा, जगदीश गौड़, राकेश मुंद्रा, नीरज गुप्ता, विजय प्रकाश विप्लव, पी एस पटेल, हेमंत सिसोदिया, सुधा अग्रवाल भगवती अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, विमल मंगल सुशील मेड़तिया, सहित विभिन्न समिति सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version