24 News Update भूपालसागर (अरविंद गर्ग)। आमजन को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया बुधवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने आकोला क्षेत्र का औचक दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी सहित विभिन्न संस्थानों की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में गंदगी देख भड़के SDM जब SDM महेश गगोरिया आकोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। वार्डों और परिसर में फैली गंदगी देखकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।उन्होंने साफ कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर भी सख्तीनिरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी की भी जांच की। स्टॉक रजिस्टर का बारीकी से परीक्षण करते हुए SDM ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को पूरी मात्रा में और शुद्ध पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाए।गैस एजेंसी संचालकों को भी चेताया गया कि लाभार्थियों को समय पर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करें। वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 13 साल की उम्र में वैराग्य: करोड़ों के कारोबार का वारिस आगम जैन की दीक्षा 23 अप्रैल को पालीताणा में अवैध हथियार तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: पिस्टल व कारतूस सहित दो शातिर आरोपी गिरफ्तार