24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख) 9 अप्रैल। विश्व में शांति एवं सदभाव की मंगलकामना को लेकर जीतो इंटरनेशनल द्वारा विश्व भर के 108 से अधिक देशों में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय जैन दिवाकर भवन में जीतो यूनिट एवं सकल जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जैन धर्मावलंबी श्रावक/श्राविकाओं ने प्रातः 8.01 से 9.36 बजे तक सामूहिक जाप का उच्चारण कर विश्व कल्याण की कामना की। कुल 96 मिनिट के सामूहिक जाप का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत मानसिक शांति के साथ साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना है।
कार्यक्रम के दौरान देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मन्त्री अमित शाह का विज्ञान भवन, नई दिल्ली से एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण भी उपस्थित लोगों ने सुना।
उन्होंने कहा कि नवकार महामन्त्र आदि अनादि काल से चला आ रहा है। इस मन्त्र के प्रथम पांच पदों में देव और गुरू को वन्दन किया गया है, साथ ही नमो शब्द के उच्चारण मात्र से हमारा अहंकार मिट जाता है और जीवन में नम्रता विनम्रता का आगमन होता है। यह मन्त्र आधि व्याधि उपाधि के दोषों से मुक्त करने वाला मन्त्र है, इस मन्त्र के एक एक अक्षर में तीर्थ विद्यमान है।
जाप के पश्चात दिवाकर भवन में विराजित पूज्य संत रविंद्र मुनि नीरज का भी सानिध्य मिला। उन्होंने कहा कि नवकार मन्त्र के सामूहिक जाप से विश्व में शांति एकता और सदभावना की प्रेरणा मिलेगी,साथ ही जीतो के इस प्रयास की सराहना की। मुनि नीरज ने युवाओं को धर्म से जोड़ने हेतू सभी को संकल्प दिलवाया ताकि भविष्य में गुरू का सानिध्य पा कर युवा वर्ग अज्ञानता अंधकार से निकलकर सकारात्मक ऊर्जा को पा सकेगा।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भी सम्बोधित किया।
त्रिस्तुतीक संघ के मन्त्री शेरसिंह पारख ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानकवासी संघ के मन्त्री आनन्द सालेचा ने किया।
इस अवसर पर जीतो के वीरेश चपलोत, ललित पारख, सुरेंद्र मारु लोकेश राठौर, वीरेश बोड़ाना, अल्पना चपलोंत, सीमा पारख, जया सिंघवी, मंजू ढेलावत, सपना बोडाना, मोनिका पारख, डोली राठौड़ द्वारा सभी का आभार प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष अनिल मारु, स्थानकवासी संघ अध्यक्ष पारस बोहरा, त्रिस्तुतीक संघ अध्यक्ष मनीष बाबेल, तेरापंथ अध्यक्ष बाबूलाल सिंघवी, खरतरगच्छ अध्यक्ष कमलकुमार डागा, शान्त क्रांत अध्यक्ष जसवंत बोहरा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, जिला व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा सहित समाजजन एवं आसपास के श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अन्त में मुनि श्री द्वारा सभी को मांगलिक श्रवण कराई गई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading