Site icon 24 News Update

भाटिया नाई समाज का सातवां सामूहिक ढूंढो उत्सव सम्पन्न

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भाटिया नाई समाज का सातवां सामूहिक ढूंढो उत्सव गुरुवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया, जिसमें 20 बच्चों का सामूहिक ढूंढो उत्सव मनाया गया।

ढूंढोत्सव नगर की पुनर्वास कॉलोनी स्थित समाज के छात्रावास में संपन्न हुआ। साथ ही 6 घीयोरी आणा के परिवारों ने भी सामूहिक रूप से सहभागिता निभाई। समाज के जिलाध्यक्ष अर्जुन भाटिया ने बताया कि समाज में आर्थिक बोझ कम करने और समय की बचत के उद्देश्य से इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज आर्थिक रूप से सशक्त बने और एकता को बढ़ावा मिले।

कार्यक्रम में कुर्वैत मंडल अध्यक्ष शंभू लाल सामलिया, प्रकाश नन्दौड़, उपाध्यक्ष प्रकाश (पुनर्वास कॉलोनी), चौखला अध्यक्ष रमेश दीवड़ा बड़ा, पूर्व चौखला अध्यक्ष रमेश वरदा, सुरेश दिवड़ा छोटा, भिखालाल विराट, तीनों पार्टी अध्यक्ष कचरा लाल गामड़ा, भरत सागवाड़ा, राजेंद्र चितरी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष अशोक भीलूड़ा, सुखलाल चितरी, सुदेश, रणछोड़ सागवाड़ा, अरविंद कॉलोनी, ईश्वरलाल, कन्हैलाल झोसावा, दिलीप आरा, जगदीश खड़गदा, हेमंत जी दिवड़ा बड़ा, रोशन भिलूड़ा, दिनेश लिमडी, संतोष गलियाकोट, दिनेश, सुभाष भिलूड़ा, रमेश, डायालाल गोवाड़ी, पूर्व 16 चौखला अध्यक्ष जवाहरलाल भीलूड़ा सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
उपस्थित समाजजनों का महाप्रसाद कुर्वैत मंडल की तरफ से रहा तथा भाटिया समाज ने प्रत्येक नवजात को चांदी के दोनों हाथों के परोसिया (कड़ा) भेंट किया। संचालन जयेश सेलोता व आभार सहयोगी सदस्यों द्वारा व्यक्त किया गया।

Exit mobile version