Site icon 24 News Update

पगार टाइम पर नहीं मिल रही थी, पासपोर्ट जब्त था, नाव ली और ओमान से 3 हजार किलोमीटर समुद्री सफर तय कर भारत पहुंच गए

Advertisements

24 News Update. मस्कट | वेतन नहीं मिलने और प्रताड़ना से तंग आकर तीन भारतीय नागरिक ओमान से एक मछली पकड़ने वाली नाव लेकर भाग निकले और GPS की मदद से 3000 किलोमीटर का समुद्री सफर तय कर भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए। भारतीय तटरक्षक और तटीय सुरक्षा पुलिस (CSP) ने उडुपी तट से 15 किमी दूर इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने नाव जब्त कर ली है और किसी भी आतंकी एंगल से इनकार किया है।

गिरफ्तार भारतीयों की पहचान

गिरफ्तार किए गए तीनों भारतीय तमिलनाडु के रहने वाले हैं:

इन पर पासपोर्ट एक्ट 1920 की धारा 3 और भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम 1981 की धारा 10, 11 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

GPS की मदद से तय किया 3000KM का सफर

तीनों भारतीय 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे ओमान के पूर्वी हिस्से दुकम बंदरगाह से नाव लेकर निकले। उन्होंने सिर्फ GPS डिवाइस की मदद से समुद्री मार्ग तय किया और 23 फरवरी को कारवार तट होते हुए सेंट मैरी द्वीप पहुंचे। एक स्थानीय मछुआरे ने CSP को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

आतंकी एंगल से इनकार, सैलरी न मिलने पर भागे

तटीय सुरक्षा पुलिस के SP मिथुन HN ने कहा कि प्रारंभिक जांच में किसी आतंकी गतिविधि का संकेत नहीं मिला। तीनों भारतीय ओमान में एक मछली पकड़ने वाली कंपनी में काम कर रहे थे, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने और प्रताड़ना से परेशान होकर नाव लेकर भाग निकले। उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था, जिससे वे कानूनी रूप से वापस नहीं आ सकते थे।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने सोमवार को तीनों को उडुपी की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version