कविता पारख 24 news update निम्बाहेड़ा। 9 अप्रैल, बुधवार को विश्व के 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मिलित होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जीतो द्वारा नवकार महामंत्र प्रचार रथ का भ्रमण कर रहा है। जिसका गुरुवार को वरिष्ठजनों ने स्वागत कर नवकार महामंत्र का जाप कर आगे प्रचार के लिए रवाना किया।जीतो निम्बाहेड़ा के कमलेश ढेलावत ने बताया कि गुरुवार को प्रातः आदर्श कॉलोनी स्थित श्री जैन दिवाकर भवन के प्रांगण में जीतो निम्बाहेड़ा के विरेश चपलोत, जय सिंघवी, पवन ढेलावत, सुरेंद्र मारू व विरेश बोड़ाना ने भगवान महावीर रथ यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर पधारे पूर्व विधायक अशोक नवलखा,महावीर जन्मकल्याणक समिति के संयोजक सुरेंद्र डूंगरवाल, वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष विजय मारू, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद ढेलावत, मंत्री गिरीश श्रीमाल, साधुमार्गी जैन संघ अध्यक्ष रतनलाल पोरवाल, मंत्री सुशील नागोरी, सचिव दीपक मोदी, त्रिस्तुति संघ अध्यक्ष मनीष बाबेल, मंत्री शेरसिंह पारख, विजयगच्छ संघ अध्यक्ष अभय बोड़ाना, मंत्री अतुल बोड़ाना, तपागच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष दिलीप पामेचा, खतरगच्छ संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चौधरी, तेरापंथ संघ अध्यक्ष बाबूलाल सिंघवी, सचिव विनोद आंचलिया, दिगंबर समाज अध्यक्ष सुशील काला, जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष माणक लाल चपलोत, मंत्री प्रवीण सिंघवी, जैन सोशल ओके ग्रुप के अध्यक्ष एस. एम. बक्शी, हिम्मत सिंह भाणावत, सुरेश कुदाल, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष विकास पटवारी, सचिव दीपक सगरावत, पूर्व अध्यक्ष आशीष बोड़ाना, साधु संत विहार समिति के राकेश बोड़ाना, भारतीय जैन संगठन व जैन जागृति केंद्र के प्रकाश चेलावत, शांत क्रांत संघ के अध्यक्ष जसवंत सिंह बोहरा, सचिव अजय सिंघवी एवं रत्नेश छाजेड़ आदि का स्वागत किया।इस अवसर पर जीतो निम्बाहेड़ा ने संघ के सभी पदाधिकारियों से 9 अप्रैल, बुधवार को प्रातः 8.01 से 9.36 बजे तक आयोजित होने वाले सामूहिक नवकार महामंत्र जाप में ससंघ पधारने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के पश्चात विश्व महामंत्र नवकार दिवस के प्रचार रथ ने नगर के विभिन्न मार्गों पर जाकर प्रचार प्रसार किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े के हाथों से मिली डॉ. टांक को विद्या वाचस्पति (डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी) की उपाधी ग्राम पंचायत को नगर परिषद में शामिल नहीं करने की मांग करते हुए रानीखेड़ा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन