24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आरो मार्ग पर माणकपुरा स्थित गोशाला परिसर में गुरुवार को गोपाष्टमी के अवसर पर मानस मंडल सेवा संस्थान द्वारा परिवार की उपस्थिति में नगर की सार्वजनिक श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से गौपुष्टि यज्ञ आयोजित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानस मंडल सेवा संस्थान परिवार के मुख्य यजमानत्व में हुए इस आयोजन में पंडित विनोद त्रिवेदी के मंत्रोच्चार से मोहनलाल पंचाल, जितेंद्र सुथार, राजेंद्र पंचाल ने पूजा-अर्चना कर गोमाता के गले में घुंघरू बांधे और साड़ी पहनाकर गाय और बछड़े को रोली-चावल से तिलक किया तथा उसकी पीठ पर चुनरी बांधी।
गोपूजन पश्चात सभी उपस्थित गौभक्तों ने गुड़ युक्त लापसी का गोग्रास करवाया। गौपुष्टि यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर पूर्णाहुति पश्चात धूप-दीप से आरती उतारी गई। सभी ने गौमाता के चरण छूकर परिक्रमा की।
श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला के गोरक्षक दल के अजय बुझ तथा संजय डामोर ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष ललित पंचाल तथा निर्माण समिति के अध्यक्ष रविंद्र सुथार ने सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।
गोशाला के संयोजक मुकेश भोई ने बताया कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन गोपाष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण ने गायों को चराना आरंभ किया था। गोपाष्टमी पर गौ-पूजन से श्रीकृष्ण की कृपा के साथ धन-समृद्धि भी प्राप्त होती है।
इस अवसर पर नीरज शर्मा, मानस शर्मा, सुख सेवक, ओमप्रकाश सुथार, रजत सुथार, सौरव भट्ट, नितिन पंचाल, हेमा पंचाल, जयश्री पंचाल, सावित्री देसाई सहित महिला मंडल भीलूड़ा की ज्योत्सना पंचाल, रेखा पंचाल, शांति देवी पंचाल, गीता पंचाल, कांता पंचाल, निर्मला पंचाल, विद्या पंचाल, द्वारिकी पंचाल, संतोष पंचाल, जशोदा पंचाल, तुलसी पंचाल आदि उपस्थित रहे।
मानस मंडल सेवा संस्थान यजमान ने श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला में गोपाष्टमी पर किया गौपुष्टि यज्ञ

Advertisements
