24 News Update नई दिल्ली। रेल पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रेलवे अब मिशन मोड में काम करेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर में सुविधाजनक रेल सब-वे और रोड अंडर ब्रिज (RUB) बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को सुरक्षित विकल्प मिल सके।नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय वर्कशॉप में रेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे सभी स्थानों की पहचान की जाए, जहां बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा के कामों के लिए रेल पटरियां पार करते हैं—जैसे बस्ती से खेत, स्कूल या श्मशान तक पहुंचने के लिए। जीवनदायी विकल्प बनेंगे सब-वेरेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि इन सब-वे और अंडर ब्रिज को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि आम व्यक्ति आसानी से साइकिल, मोटरसाइकिल और अन्य आवश्यक सामान के साथ सुरक्षित रूप से आवागमन कर सके। उनका उद्देश्य इन्हें “जीवनदायी विकल्प” के रूप में विकसित करना है, जिससे दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके। 12 घंटे में निर्माण का लक्ष्यइस योजना की सबसे खास बात यह है कि इन सब-वे/रोड अंडर ब्रिज का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से मात्र 12 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही डिजाइन ऐसा होगा कि जलभराव जैसी समस्याएं न आएं और लोग बिना झिझक इनका उपयोग करें। 5-6 वर्षों में बड़ा बदलावरेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले 5-6 वर्षों में इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह निर्णय लंबे समय से चल रही बैठकों और योजनाओं का परिणाम है, जिसका उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। रेलवे का मानना है कि यह पहल न केवल दुर्घटनाओं को कम करेगी, बल्कि देश की बड़ी आबादी के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का स्थायी समाधान भी साबित होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनता को बड़ी राहत: अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, टिकटिंग में भी पारदर्शिता बढ़ेगी हाईटेक जेल से फरार हुए दो साइबर ठग, कुछ ही घंटों में दबोचे गए; 7 कर्मचारी सस्पेंड